Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री मिश्रा पहुंचे दीनदयाल रसोई, लिया जायजा

मंडला, 3 जनवरी 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा शनिवार की दोपहर अचानक पड़ाव मार्ग पर स्थित दीनदयाल रसोई पहुंचे। कलेक्टर के साथ एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण श्री सचिन जैन और मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री गजानन नाफड़े मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के एकाएक पहुंचने से रसोई में हलचल बढ़ गयी।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने भोजन कक्ष, रसोई कक्ष और भण्डार का निरीक्षण किया। भोजन कक्ष में भोजन कर रहे ग्राहक से कलेक्टर ने भोजन की गुणवत्ता के बारे में पूछा। उन्होंने भोजन पकाने वाली रसोईया दीदी से चर्चा करते हुए भोजन पकाने और इससे संबंधित जानकारी ली।

Related posts

कॉलेज चलो अभियान का शुभारंभ

Reva India News

किल कोरोना-4 अभियान के तहत् घर-घर सर्वे जारी

Reva India News

26 एवं 27 फरवरी तथा 1 मार्च को जिला न्यायालय में साक्षात्कार

Reva India News

Leave a Comment