Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

घरों से संकलित करें पेयजल के नमूने- कलेक्टर घर-घर जाकर सुनी पेयजल की समस्या कलेक्टर ने किया नगर के डॉ. अम्बेडकर वार्ड का दौरा

मंडला, 3 जनवरी 2026

नगर के वार्ड क्रमांक 10 डॉ. अम्बेडकर वार्ड के घरों में प्रदाय किये जा रहे नल जल की गुणवत्ता को लेकर आई शिकायतों को देखते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने शनिवार को वार्ड का औचक निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने घर-घर जाकर महिलाओं से स्वयं बातचीत करते हुए पेयजल के संबंध में जानकारी ली।

कलेक्टर के अचानक गली में पहुंचने की जानकारी मिलते ही वार्ड के लोग एकत्र हो गये। वार्ड वासियों ने बताया कि नल-जल प्रदाय के शुरू के 5-7 मिनट तक जल शुद्ध नहीं आता है। इस पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने परियोजना अधिकारी शहरी विकास को निर्देशित करते हुए कहा कि शनिवार की शाम को प्रदाय किये जाने वाले नल जल का मोहल्ले के घरों से नमूना इकट्ठा कराएं। एकत्रित नमूनों को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी की प्रयोगशाला में भेजकर उनकी जांच कराएं। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि वार्ड की नालियों की पूरी सफाई सुनिश्चित कराएं। नालियों के ऊपर का अतिक्रमण भी हटाकर खाली करवाएं। दौरे के दौरान ही वार्डवासी श्री आनंद हूंका के घर के पानी का सैंपल भी लिया गया। इस मौके पर एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण श्री सचिन जैन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानन नाफड़े सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

17 से 24 जनवरी तक आयोजित होगा प्रतिभा पर्व

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बैठक आयोजित

Reva India News

आज ब्रह्ममुहूर्त आरती  सेवादार जाएगा दंदरौआ धाम

Reva India News

Leave a Comment