Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उपार्जित धान परिवहन की गति बढ़ाएं:  कलेक्टर श्री मिश्रा कलेक्टर ने ली उपार्जन की बैठक

मंडला, 3 जनवरी 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने उपार्जन से जुड़े विभागों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले में चल रहे उपार्जन कार्यों की विस्तृत जानकारी लेते हुए ज़रूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौसम को देखते हुए उपार्जन केन्द्रों में तिरपाल आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। उपार्जित की जाने वाली फसल के परिवहन की गति बढ़ाएं तथा भंडारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि खुले में फैले हुए धान को व्यवस्थित करें तथा उपार्जित फसल भीगने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध जुर्माना एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने उर्वरक की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिवहन में लगने वाले वाहनों की जानकारी प्रतिदिन भेजें। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को कहा कि उपार्जन केन्द्रों में तौल की क्षमता बढ़ाएं। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनम सिडाम सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। वीसी के माध्यम से बैठक में सभी एसडीएम और तहसीलदार शामिल हुए।

Related posts

आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Reva India News

गांव-गांव पहुंच रहा मतदाता जागरूकता रथ

Reva India News

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली कमिश्नर-कलेक्टर्स की वर्चुअल बैठक मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के संबंध में दिए दिशा-निर्देश  

Reva India News

Leave a Comment