Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भण्डारित धान को सुरक्षित करने पर्याप्त व्यवस्था रखें – सीईओ जिला पंचायत

मंडला, 3 जनवरी 2026

सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने शनिवार को मण्डला के ग्राम सेमरखापा के ओपन कैप भण्डारण स्थल का जायजा लिया। उन्होंने ओपन कैप में हो रही धान भंडारण का निरीक्षण करते हुए जिला प्रबंधक नॉन को निर्देशित किया कि कैप की क्षमता अनुसार भण्डारण कराएं। वेयर हाउसों में क्षमता के अनुसार स्टॉक कम्पलीट हो चुका है। कैप में भण्डारित की जा रही उपज को सुरक्षित करने की पर्याप्त व्यवस्था रखने की जरूरत है, इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कैप में वाहनों में लोड धान को समय पर अनलोड कराएं। आवश्यकता होने पर देर शाम तक अतिरिक्त मजदूर लगाकर अपलोडिंग कराने की व्यवस्था करें ताकि ट्रक दूसरा फेरा भी लगा सकें। इस दौरान जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम सहित संबंधित मौजूद रहे।

Related posts

जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर ग्राम खिरहनी में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही

Reva India News

पड़रिया रंगमंच में जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ

Reva India News

रानी दुर्गावतीरारानी दुर्गावती ने आत्म सम्मान की रक्षा के लिए प्राणों का बलिदान देकर महिलाओं का गौरव बढ़ाया – संपतिया उइके स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

Reva India News

Leave a Comment