Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

यातायात जागरूकता के लिए निकाली गई बाइक रैली कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक बने उदाहरण पहले समझाईश फिर होगी दंडात्मक कार्यवाही

मंडला, 7 जनवरी 2026

सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति नागरिकों को जागरूक करने एवं उनका पालन करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन मंडला से यातायात जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। रैली में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा स्वयं बाइक पर सवार होकर शामिल हुए और आमजन को नियमों का पालन करने का सशक्त संदेश दिया। सड़क सुरक्षा नियम नहीं, जीवन रक्षक उपाय हैं। इस बाईक रैली को नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह बाइक रैली पुलिस लाइन मंडला से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों नेहरू स्मारक, बैगा-बैगी चौक, चिलमन चौक, बस स्टेंड, लालीपुर, बिंझिया, माहिष्मती घाट, महाराजपुर से होती हुई पुनः पुलिस लाइन में ही समाप्त हुई। रैली के दौरान अधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने यातायात नियमों का पालन करते हुए अनुशासित तरीके से शहर भ्रमण किया।

कलेक्टर एवं एसपी ने नागरिकों से अपील की कि सड़क पर सुरक्षित यात्रा के लिए नियमों का पालन अनिवार्य है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि हेलमेट पहनना जरूरी है, सीट बेल्ट अवश्य लगाएं और गति सीमा का पालन करें और नशे में वाहन न चलाएं। इस जागरूकता गतिविधियों का उद्देश्य दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए स्पष्ट किया कि प्रशासन द्वारा इस माह 26 जनवरी तक जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। इसके अंतर्गत जो शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी टूव्हीलर एवं फोर व्हीलर वाहन से कार्यालय जाते हैं, उन्हें हेलमेट एवं सीटबेल्ट लगाना अनिवार्य है। अगले सोमवार से नियमों का उल्लंघन करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी। प्रशासन का उद्देश्य दंड देना नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाना है, इसलिए पहले समझाइश दी जाएगी और नियमों की अनदेखी करने पर ही दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही 26 जनवरी के बाद से आम नागरिकों पर भी यह लागू किया जायेगा। आम नागरिकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें। सड़क दुर्घटना में परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु पूरे परिवार के लिए आजीवन पीड़ा और कठिनाइयों का कारण बन जाती है। एक छोटी-सी लापरवाही न केवल एक व्यक्ति, बल्कि पूरे परिवार के भविष्य को प्रभावित कर सकती है।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एडिशनल एसपी श्री शिवकुमार वर्मा, एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीओपी श्री पीयुष मिश्रा, थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी सहित पुलिस विभाग का अमला मौजूद रहा।

Related posts

नैनपुर में घर-घर कराएं स्वास्थ्य परीक्षण – हर्षिका सिंह कोविड-19 के संबंध में आयोजित बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

शासकीय आईटीआई मंडला में दीक्षांत समारोह, प्लेसमेंट ड्राईव और ओरीएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन हुआ

Reva India News

भड़ंगा हेलीपैड पर राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल का भव्य स्वागत, जनजातीय नृत्य से हुआ अभिनंदन

Reva India News

Leave a Comment