Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय आईटीआई मंडला में दीक्षांत समारोह, प्लेसमेंट ड्राईव और ओरीएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन हुआ

मंडला 10 अक्टूबर 2024

शासकीय आई.टी.आई. में 15 अक्टूबर 2024 दिन मंगलवार को प्रात 10 बजे से एनसीव्हीटी परीक्षा 2024 में सम्मिलित प्रशिक्षणार्थियों को अंकसूची, प्रमाण पत्र वितरण (दीक्षांत समारोह) एवं प्रवेश सत्र अगस्त 2024 में प्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों के लिए ओरीएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। वर्ष 2024 एवं इसके पूर्व उत्तीर्ण छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राईव सुजुकी मोटर्स गुजरात द्वारा व्यवसाय टर्नर, फिटर, मशीनिष्ट, वेल्डर, मैकेनिक डीजल, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वायरमेन, ट्रेक्टर मैकेनिक आदि व्यवसाय से आईटीआई उत्तीर्ण पुरुष उम्मीदवार जिनकी आयु 18 से 24 वर्ष हो। चयनित उम्मीदवारों को 25500 रूपये प्रतिमाह मानदेय पर 11 माह हेतु नियुक्त किया जाएगा। एनसीव्हीटी परीक्षा 2024 में सम्मिलित/उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को सूचित किया गया है कि अधिक से अधिक प्रशिक्षणार्थी इस अवसर पर प्रात 10 से शासकीय आई.टी.आई. मंडला में उपस्थित होकर अपनी अंकसूची एवं प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए प्लेसमेंट ड्राईव में सम्मिलित होवें।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 13 अप्रैल 2023

Reva India News

जनसुनवाई में सुनी गई आवेदकों की समस्याएं

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 20 अगस्त 2022

Reva India News

Leave a Comment