Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सरदार पटेल वार्ड मंडला में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर संपन्न

मंडला, 8 जनवरी 2026

राष्ट्रीय आयुष मिशन योजनान्तर्गत लोक स्वास्थ्य सेवा प्रदाय संबंधित क्रियाकलाप के तहत शासकीय आयुर्वेद जिला चिकित्सालय मण्डला के तत्वाधान में सरदार पटेल वार्ड  मंडला में वार्ड पार्षद श्री विनोद कछवाहा के सहयोग से निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। शिविर में 94 महिलाओं एवं 40 पुरुषों ने लाभ प्राप्त किया। शिविर में आए हुए सभी रोगियों को निःशुल्क चिकित्सा जाँच व परामर्श एवं औषधि वितरण किया गया। साथ ही आयुर्वेदीय आहार-विहार व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की भी सलाह दी गई। शिविर में डॉ. प्रियंका धुर्वे (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी), श्रीमती पार्वती नायकर (स्टॉफ नर्स), निशा तिवारी (औषधि संयोजक), श्री संजय कछवाहा एवं श्री अंकित झरिया आदि चिकित्सालय स्टॉफ ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 6 मार्च 2024

Reva India News

गरीबों को नहीं मिल रहा राशन, राशन की पर्ची के लिए निकायों के चक्कर लगा रहे गरीब क्या प्रभारी मंत्री करेंगे गरीबों के निवाले की समस्या का निराकरण

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मिशन नेत्र ज्योति पायलट प्रोजेक्ट के तहत आंखों की स्क्रीनिंग कराई

Reva India News

Leave a Comment