Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने आयोजित किया मेगा रिटेल क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम ग्राहकों को दी विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी, लगभग 2 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत

मंडला, 23 मई 2026

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 22 मई को मेगा रिटेल क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पुरुषोत्तम मीणा, डीजीएम सेंट्रल ऑफिस एवं श्री अविनाश कुमार, रीजनल हेड द्वारा की गई। इस अवसर पर श्री सुजय कुमार, एलडीएम तथा श्री निखिल वोहरा, शाखा प्रमुख सहित बैंक के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को बैंक की विभिन्न रिटेल ऋण योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें सरल, सुलभ एवं बेहतर वित्तीय समाधान उपलब्ध कराकर उनके सपनों को साकार करने में सहयोग देना था।

 

ग्राहकों को दी गई विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी

 

कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने विभिन्न प्रमुख ऋण योजनाओं के लाभ एवं विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी। इसमें महिलाओं के लिए विशेष रूप से संचालित “सेंट गृह लक्ष्मी होम लोन” योजना, नए एवं पुराने मकान की खरीद हेतु “सेंट होम लोन”, “सेंट गोल्ड लोन योजना” तथा “सेंट वाहन लोन” जैसी योजनाओं के बारे में ग्राहकों को विस्तार से अवगत कराया गया।

बैंक अधिकारियों ने बताया कि होम लोन योजनाओं में आकर्षक ब्याज दरों के साथ लंबी पुनर्भुगतान अवधि की सुविधा उपलब्ध है। वहीं गोल्ड लोन योजना के अंतर्गत ग्राहकों को बिना प्रोसेसिंग शुल्क के ऋण सुविधा प्रदान की जा रही है। वाहन ऋण योजना में भी ग्राहकों को प्रतिस्पर्धात्मक ब्याज दरों का लाभ दिया जा रहा है।

 

लगभग 2 करोड़ रुपये के ऋण हुए स्वीकृत

 

कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप वित्तीय समाधान उपलब्ध कराए गए तथा विभिन्न ऋण योजनाओं से संबंधित जानकारी देकर उन्हें आवेदन प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। मेगा रिटेल क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत बैंक द्वारा लगभग 2 करोड़ रुपये के रिटेल ऋण स्वीकृत किए गए।

इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सदैव अपने ग्राहकों को सरल, सुलभ एवं सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। बैंक भविष्य में भी विभिन्न वित्तीय उत्पादों एवं सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों को उनके वित्तीय लक्ष्यों की प्राप्ति में सहयोग प्रदान करता रहेगा।

Related posts

कॉमन सर्विस सेंटर से कराएं केवायसी अपडेट

Reva India News

भक्ति भाव एवं समर्पण से समागम की तैयारियां पूरे जोरों पर

Reva India News

डुड़का में आयोजित हुआ “BAIGA” शिविर कलेक्टर हुई शामिल, आंगनवाड़ी एवं स्कूलों का हुआ निरीक्षण  

Reva India News

Leave a Comment