Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक संपन्न।

                                   मंडला। सोमनाथ मंदिर पर हुए  आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तथा सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा वर्ष 2026 को “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज शनिवार को जिला मुख्यालय के पावन माहिष्मती घाट स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग में रुद्र अभिषेक किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। रुद्र अभिषेक के माध्यम से भगवान शिव से राष्ट्र की अखंडता, सांस्कृतिक स्वाभिमान और सनातन परंपराओं की रक्षा के लिए प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की आस्था, सहनशीलता और पुनरुत्थान का जीवंत प्रतीक है। हजार वर्षों के संघर्षों के बावजूद सोमनाथ का पुनः वैभव के साथ खड़ा होना हमारी सभ्यता की अदम्य शक्ति को दर्शाता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से आह्वान किया कि वे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत चल रहे जन-अभियान से जुड़ें और 10 जनवरी को अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों में ॐकार मंत्र जाप एवं पूजा-अर्चना में भाग लें। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जयदत्त झा,शिवा रानू राजपूत, अखिल सिहारे,थामन बरमैया, विनय मिश्रा, सुधीर कसार, विनय तिवारी, नरेश कछवाहा, उमेश शुक्ला, सौरभ गुप्ता, रवि सोनवानी, सचिन शर्मा, सुधीर मिश्रा, दिनेश चौधरी, सुधीर दुबे, सुनील मिश्रा,बसंत चौधरी,मालती मरावी, बबीता अधिकारी, कमला टांडिया, विकास यादव, विवेक बिन्नू चंद्रोल, आनंद जैन, अमन अग्रवाल, सावन नीखन ऋषभ सिन्हा, अनुपम दीक्षित सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि सोमनाथ मंदिर की अखंडता, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय स्वाभिमान के संरक्षण हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा यह कार्यक्रम सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है, जो पूरे वर्ष विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से मनाया जाएगा।


भाजपा कार्यालय मंडला

Related posts

नव भारत साक्षर योजना अंतर्गत समय सीमा में कार्यवाही

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 6 फरवरी 2023

Reva India News

एसडीएम ने किया छात्रावासों का औचक निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment