Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

14 जनवरी को जिला योजना भवन में मनाया जाएगा 10वां सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि और सम्मान

मंडला, 13 जनवरी 2026

मध्यप्रदेश शासन गृह (सामान्य) विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल के निर्देशानुसार जिले में 10वां सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस 14 जनवरी को गरिमामय रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं शहीदों के परिजनों के सम्मान के लिए जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन 14 जनवरी को प्रातः 11:30 बजे जिला योजना भवन, मंडला में किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ एवं सम्मानित पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया जाएगा।

Related posts

पुलिस प्रेक्षक नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी मंडला पहुंचे

Reva India News

पॉलीटेक्निक मण्डला में संस्था स्तरीय प्रवेश प्रारंभ  

Reva India News

हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत कार्यशाला एवं जागरूकता अभियान सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment