Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कान्हा नेशनल पार्क एक तेंदुए की मौत जांच में जुटा वन विभाग

मंडला आज दिनांक 15/01/2026 को एक वन्यजीव मादा तेन्दुआ की मृत्यु की घटना, जिसका स्थान साजानाला, कक्ष क्रमांक 696 (20), बीट डिगडोला, वन परिक्षेत्र किसली के अंतर्गत प्रकाश में आई। जिस पर एन.टी.सी.ए. नई दिल्ली एवं कार्यालय मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक मध्यप्रदेश, भोपाल से जारी दिशा-निर्देश अनुरूप त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल को सुरक्षित किया गया व डॉग स्क्वाड की सहायता से घटना स्थल एवं उसके आस-पास छानबीन की कार्यवाही की गई। मौके के आस-पास बाघ के पदचिन्ह, विष्ठा एवं घसीटने के निशान पाए गए। मृत तेन्दुए का पोस्टमार्टम डॉ. संदीप अग्रवाल वन्यप्राणी चिकित्सक का.टा. रिजर्व मण्डला, डॉ. आशीष कुमार वैध, पशु चिकित्सक बैहर एवं डॉ. सुनील गोयल पशु चिकित्सक मोचा के द्वारा किया गया, वन्यजीव तेन्दुआ के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाये गये। मृत तेन्दुए के शरीर पर बाघ के दांत के निशान पाए गए एवं चेहरे के पास खून था। जिससे प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि बाघ द्वारा तेन्दुए को मारा गया। निर्धारित प्रक्रिया अनुसार शवदाह की कार्यवाही श्री रवीन्द्रमणि त्रिपाठी, क्षेत्र संचालक कान्हा टाईगर रिजर्व, श्री पुनीत गोयल उपसंचालक (कोर), श्री सूरज सिंह सेन्द्राम, सहायक संचालक बंजर, श्री चन्द्रेश खरे मानक वन्यप्राणी अभिरक्षक, श्री लखन राजुरकर उप संरपंच खटिया एवं एन.टी.सी.ए के प्रतिनिधि श्री रोहन देसाई (डब्ल्यु.आई.आई.) एवं वन परिक्षेत्र किसली के अमले की उपस्थिति में की गई। उपरोक्त समस्त कार्यवाही की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की गई है। निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार प्रकरण क्रंमाक 21532/3 दिनाँक 15/01/2026 दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही जारी है।

Related posts

जहरमऊ तालाब में श्रमदान व सफाई अभियान, जल संरक्षण का दिया संदेश

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 23 दिसम्बर 2023

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में आज सागर में होगी इंडस्ट्री कॉन्क्लेव

Reva India News

Leave a Comment