Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नैनपुर में कादरी बिरयानी सेंटर से पाँच घरेलू गैस सिलेंडर जप्त

मंडला, 16 मार्च 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के आदेशानुसार तथा अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) नैनपुर के निर्देशन में प्रशासनिक टीम द्वारा नैनपुर नगर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में नैनपुर स्थित कादरी बिरयानी सेंटर पर भी जांच की कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में घरेलू उपयोग के गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक कार्य में उपयोग पाया गया। जांच में कुल पाँच घरेलू गैस सिलेंडर मौके पर पाए गए, जिन्हें नियमों के विरुद्ध उपयोग किए जाने पर अधिकारियों द्वारा तत्काल जप्त कर लिया गया।

अधिकारियों ने मौके पर ही नियमानुसार जप्ती पंचनामा तैयार करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। साथ ही प्रतिष्ठान संचालक को गैस सिलेंडरों के उपयोग से संबंधित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

Related posts

प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर प्राथमिक शिक्षक निलंबित

Reva India News

ब्रम्हमुर्हूत में आरती सेवादारों ने मनाई रंग पंचमी

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ओलम्पिक एवं पैरालम्पिक पदक विजेताओं का करेंगे सम्मान

Reva India News

Leave a Comment