Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कार्यपालन यंत्री की उपस्थिति में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

मंडला, 15 जनवरी 2026

मंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के निर्देशानुसार 14 जनवरी को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खंड मंडला के अंतर्गत समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कार्यपालन यंत्री द्वारा की गई। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए पेयजल आपूर्ति से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में निर्देशित किया गया कि प्रत्येक मंगलवार को ग्राम पंचायत एवं विकासखंड स्तर पर आयोजित जल सुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर पेयजल संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित सम्पवेल एवं उच्च स्तरीय जल टंकियों की प्रत्येक छह माह में सफाई कराई जाए तथा सफाई की तिथि को पेंट, स्टीकर अथवा रंग के माध्यम से टंकियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अंकित एवं चस्पा किया जाए। इसके साथ ही समस्त पेयजल स्त्रोतों जैसे ट्यूबवेल, कुआं एवं हैंडपंप से जल के नमूने एकत्रित कर उपखंड एवं जिला स्तरीय जल परीक्षण प्रयोगशालाओं में नियमित जांच कराए जाने के निर्देश दिए गए। मानसून के पूर्व सभी पेयजल स्त्रोतों, सम्पवेल एवं उच्च स्तरीय टंकियों के क्लोरीनेशन की तैयारी एवं कार्ययोजना तैयार करने, वर्तमान में संचालित नल जल योजनाओं की पाइपलाइन में संभावित रिसाव की जांच कर ग्राम पंचायत के समन्वय से तत्काल सुधार कार्य कराने पर विशेष जोर दिया गया।

सभी कार्यों के फोटोग्राफ, वीडियो एवं पंचनामा तैयार कर ग्रामीणों को जानकारी प्रदान करने, पीवीटीजी ग्रामों में प्राथमिकता के आधार पर पेयजल प्रदाय सुनिश्चित करने तथा ग्रामीणों को पीने के लिए केवल नल जल योजना, हैंडपंप एवं ट्यूबवेल के जल उपयोग हेतु जागरूक करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुनरीक्षित योजनाओं के कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री, उपयंत्री, जिला सलाहकार, विकासखंड समन्वयक, रसायनज्ञ, प्रयोगशाला सहायक, पीएमयू सदस्य, हैंडपंप टेक्नीशियन, मैकेनिक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

विदेश में अध्ययन के लिये सरकार दे रही मदद विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से अब तक 70 विद्यार्थी चुने गये जनजातीय वर्ग के होनहार विद्याथियों के विदेश में पढ़ने के सपने को साकार कर रही विदेश अध्ययन योजना

Reva India News

आज से साईं भक्त किशोर मांगेगे भिक्षा

Reva India News

20 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर लौटे अपने घर

Reva India News

Leave a Comment