Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर कलेक्टर ने की समीक्षा बैठक

मंडला, 17 जनवरी 2026

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के संबंध में शनिवार को कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेंद्र कुमार सिंह, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सीईओ जनपद पंचायत, तहसीलदार/नायब तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही निर्वाचन कार्य से जुड़े सहायक प्रोग्रामर एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर भी शामिल रहे।

इस दौरान बैठक में बीएलओ मीटिंग, लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की नियुक्ति सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही 25 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ/कर्मियों को सम्मानित करने की जानकारी भी साझा की गई। कलेक्टर श्री मिश्रा ने बैठक में आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत सभी कार्यों को पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Related posts

8 अगस्त को होगा वृहद वृक्षारोपण, कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा  

Reva India News

आज का फलता-फूलता लोकतंत्र आपातकाल के संघर्ष का परिणाम है – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके योजना भवन में संविधान हत्या दिवस पर मीसाबंदियों का सम्मान किया गया

Reva India News

नैनपुर ने जीता कबड्डी मैच

Reva India News

Leave a Comment