Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संकल्प से समाधान अभियान को प्रभावी बनाने एवं आरसीएमएस प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए अधिकारियों को निर्देश

मंडला, 17 जनवरी 2026

शनिवार को कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह, सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार/नायब तहसीलदार सहित राजस्व एवं संबंधित विभागों के अधिकारी सम्मिलित हुए।

बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा जिले में संचालित संकल्प से समाधान अभियान की स्थिति एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों/समस्याओं के निराकरण में गति लाने, समन्वय बेहतर करने तथा आमजन को समय पर राहत देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके साथ ही बैठक में आर.सी.एम.एस.के अंतर्गत दर्ज लंबित प्रकरणों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष रूप से जोर दिया गया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए समय-सीमा में निपटाया जाए, तथा निराकरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि शासन की प्राथमिकता आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान है, इसलिए सभी अधिकारी मैदानी स्तर पर सक्रिय रहकर निराकरण की स्थिति की निरंतर निगरानी करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि निराकरण के उपरांत आवेदक को समुचित जानकारी एवं संतुष्टि प्राप्त हो।

बैठक के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने यह निर्देश भी दिए कि विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बनाकर कार्यवाही की जाए, ताकि अभियान के उद्देश्यों को समय पर पूर्ण किया जा सके और जिले में सुशासन एवं पारदर्शिता को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

Related posts

टीबी से जंग जीतकर स्वस्थ हुए लोकेश, निक्षय पोषण योजना से मिला संबल

Reva India News

आजाद वार्ड में बनेगा अटल बिहारी वाजपेयी पार्क पीएचई मंत्री संपतिया उईके ने किया भूमिपूजन

Reva India News

विजय दिवस पर रेडक्रॉस में पुलिस के बैंड दल द्वारा दी गई गीतों की प्रस्तुति

Reva India News

Leave a Comment