Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शुक्रवार को आयोजन किया गया

मंडला, 17 जनवरी 2026

राष्ट्रीय आयुष मिशन योजनान्तर्गत लोक स्वास्थ्य सेवा प्रदाय संबंधित क्रिया-कलाप के तहत शासकीय आयुर्वेद जिला चिकित्सालय मण्डला के तत्वाधान में राजेन्द्र प्रसाद वॉर्ड क्र.16 मंडला में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। शिविर में  50 महिला एवं 33 पुरुषों ने लाभ प्राप्त किया। शिविर में आए हुए सभी रोगियों को निःशुल्क चिकित्सा जाँच व परामर्श एवं औषधि वितरण किया गया। साथ ही आयुर्वेदीय आहार-विहार व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की भी सलाह दी गई। इस दौरान शिविर में वार्ड पार्षद श्री नरेश सिंधिया, डॉ. एकता वाल्को, श्री दीपक कुमार पाठक, श्रीमती रामप्यारी यादव एवं श्री अशोक दास बैरागी उपस्थित थे।

Related posts

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित

Reva India News

निर्वाचन कार्यक्रम के घोषणा के साथ नगर परिषद बिछिया के वार्ड क्रमांक 13 में आदर्श आचरण संहिता लागू

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 10 जुलाई 2022

Reva India News

Leave a Comment