Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर 2.0 21 जनवरी को लगने वाले शिविर

मंडला, 19 जनवरी 2026

आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर 2.0 के तहत 21 जनवरी को मंडला जिले के सभी विकासखंडों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जनवरी को जिले में कुल 33 कैम्प लगाए जायेंगे।

विकासखंड मंडला के ग्राम बोरिया, बढार, बड़ी खैरी, गूडा अंजनिया एवं बक्छेरादौना में शिविर लगाया जायेगा। विकासखंड बिछिया के ग्राम माधोपुर, मेढ़ाताल, रामनगर, खटिया नारंगी एवं करंजिया माल में, विकासखंड नैनपुर के एचडब्ल्यूसी पाण्डीवाड़ा, पंचायत भवन अमझर माल, जामगांव, जेवनारा एवं खेहरी में, विकासखंड बीजाडांडी के खापामाल, मैली एवं बारंगदामाल, घुघरी के ग्राम डोंगरमंडला, राम्हेपुर एवं बिलगांव में, मवई विकासखंड के सोढ़ा, मेढ़ा एवं कोलमगहन, मोहगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत भवन सिंगारपुर, देवगांव एवं सुडगांव, नारायणगंज के ग्राम पंचायत बनार, बबलिया माल एवं डोभी में तथा विकासखंड निवास के ग्राम मेढ़ी, जिलेहटी एवं हिरनाछापर में शिविर लगाया जायेगा।

Related posts

समय सीमा पर सकारात्मक रूप से निराकृत करें सीएम हेल्पलाईन के प्रकरण – डॉ. सिडाना समय सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

Reva India News

युवा संगम रोजगार मेले में 51 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 8 को अप्रेंटिसशिप का अवसर

Reva India News

सलाहकार बोर्ड के गठन के लिए आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment