Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में लागू माइक्रोबीट सिस्टम के तहत यातायात, नशा मुक्ति एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

मंडला, 19 जनवरी 2026

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में जिले में माइक्रोबीट सिस्टम लागू करते हुए व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत विभिन्न थाना, चौकी क्षेत्रों में माइक्रोबीट अधिकारियों द्वारा अपने-अपने बीट ग्रामों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। चौकी मनेरी क्षेत्र में माइक्रोबीट अधिकारी आरक्षक श्री मुकेश शांडिल्य, आरक्षक श्री आनंद कोरी एवं महिला आरक्षक श्रीमती प्रियंका मिश्रा द्वारा मनेरी बाजार में 110, ग्राम गडरा में 100, ग्राम भवेरा में 50 एवं ग्राम ताकवेली में 40 ग्रामीणों को यातायात नियमों का पालन, हेलमेट का अनिवार्य उपयोग, नशे से दूरी, साइबर अपराध से बचाव एवं सामाजिक सतर्कता संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही आदतन अपराधियों, निगरानीशुदा बदमाशों एवं अवैध गतिविधियों (जुआ, सट्टा, शराब, नशीले पदार्थ) पर सतत निगरानी एवं सूचना बीट बुक में दर्ज करने की जानकारी दी गई।

इसी क्रम में थाना टिकरिया क्षेत्र के ग्राम कुड़ामैली में माइक्रोबीट प्रभारी आरक्षक श्री रामरतन मस्करे द्वारा चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को हेलमेट पहनने, शराब पीकर वाहन न चलाने, लाइसेंस-बीमा-दस्तावेज पूर्ण रखने, साइबर अपराध से सतर्क रहने तथा संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों, किराएदारों की सूचना थाने को देने के लिए जागरूक किया गया। इस प्रकार माइक्रोबीट प्रणाली के अंतर्गत 300 से अधिक नागरिकों को जागरूक किया गया।

Related posts

आदिवासी युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मण्डला में विशेष ऋण योजना शुरू

Reva India News

महिलाओं को आरक्षण व अधिकारों की दी गई जानकारी

Reva India News

सांसद श्री फग्गनसिंह कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment