Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

टीएल बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश संकल्प से समाधान अभियान की प्रगति की समीक्षा आरोग्यम मंडला शिविरों के प्रचार-प्रसार पर जोर

मंडला, 19 जनवरी 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को समय-सीमा (टीएल) बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने विभागीय कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकताओं वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना, समस्त एसडीएम सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

संकल्प से समाधान अभियान की प्रगति पर विशेष फोकस

 

कलेक्टर श्री मिश्रा ने संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत चल रही गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि अभियान का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान है। सभी विभाग समयसीमा में कार्य पूर्ण करें तथा फील्ड स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार हो

 

बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविरों के संबंध में निर्देश दिए कि जिले में आयोजित हो रहे स्वास्थ्य कैम्पों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इन शिविरों का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि ग्रामों एवं वार्डों में मुनादी, सोशल मीडिया, पंचायत स्तर पर सूचना, जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जानकारी पहुँचाई जाए।

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण अनिवार्य

 

कलेक्टर श्री मिश्रा ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का केवल औपचारिक नहीं बल्कि संतुष्टिपूर्वक एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए। विभाग प्रमुख समय-सीमा में समाधान कर फीडबैक सुनिश्चित करें, ताकि शिकायतों की पुनरावृत्ति न हो।

कमिश्नर-कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के बिंदुओं पर चर्चा

 

बैठक में कमिश्नर-कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी विभाग इन बिंदुओं के अनुसार कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य की दिशा में काम करें।

रैंकिंग सुधारने पर निर्देश

 

कलेक्टर ने जिले की विभिन्न रैंकिंग श्रेणियों, टॉप फाइव जिले, मिडिल जिले एवं बॉटम जिले के प्रदर्शन के आधार पर समीक्षा करते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में मंडला जिला येलो श्रेणी में है, वहां सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से त्वरित सुधार करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक विभाग अपने-अपने इंडिकेटर्स पर कार्य कर जिले की स्थिति बेहतर बनाएं।

Related posts

कलेक्टर, एसपी ने किया नगर परिषद उपचुनाव की मतगणना स्थल का निरीक्षण  

Reva India News

जिले की विभिन्न परियोजनाओं में बसंत पंचमी के अवसर पर हुआ कंप्यूटर साक्षरता शुभारंभ

Reva India News

भारतीय जनता पार्टी, जिला मंडला केन्द्र का जनकल्याणकारी बजट विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम

Reva India News

Leave a Comment