Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला पहुँची ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ की टॉर्च, हुआ भव्य स्वागत खिलाड़ियों और नागरिकों में दिखा उत्साह

मंडला, 23 जनवरी 2026

मंडला जिले में ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ की टॉर्च के आगमन पर खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और नागरिकों ने उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया। टॉर्च 22 जनवरी को दोपहर 3 बजे मंडला पहुँची, जहाँ इसका स्वागत गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, जिला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने टॉर्च का आत्मीय स्वागत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में खिलाड़ी, युवा, खेल प्रशिक्षक एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

टॉर्च आगमन के पश्चात एक आकर्षक टॉर्च रैली का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय से नेहरू स्मारक, रेडक्रॉस होते हुए पंडित दीनदयाल इंडोर स्टेडियम मंडला तक किया गया, जो पूरे शहर में उत्साह का केंद्र बनी रही। रैली के दौरान खिलाड़ियों के जोश, अनुशासन और ऊर्जा ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान ‘खेलो एमपी’ का थीम सॉन्ग “मध्यप्रदेश की जय हो, हमारी विजय हो” बजाया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह में नया जोश और गर्व का भाव भर दिया। गीत ने सभी का दिल जीत लिया और वातावरण को पूरी तरह प्रेरणादायक बना दिया।

कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात टॉर्च को अगले पड़ाव बालाघाट जिले के लिए रवाना किया गया। उल्लेखनीय है कि खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन 10 जनवरी से 31 जनवरी तक प्रदेश के 9 जिलों में किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर से 1 लाख से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह आयोजन युवाओं में खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बन चुका है। खेल अधिकारी श्री विकास खराड़कर ने बताया कि मंडला जिले में भी इस आयोजन को लेकर व्यापक उत्साह देखने को मिला है। जिले में 1700 से अधिक खिलाड़ियों ने ब्लॉक एवं जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया है, जो जिले में खेल प्रतिभा के बढ़ते स्तर को दर्शाता है। खेलो एमपी का यह आयोजन निश्चित रूप से मध्यप्रदेश को खेलों के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में मील का पत्थर साबित होगा।

Related posts

मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार संकल्पित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीति आयोग की विकसित राज्य फॉर विकसित भारत @2047 बैठक में की सहभागिता

Reva India News

बीजाडांडी की घटना के संबंध में प्रकाशित खबर का खंडन क्रिटिकल गर्भावस्था एवं सिकलसेल से पीड़ित थी महिला

Reva India News

मण्डला 2 दिसम्बर 2021 रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार

Reva India News

Leave a Comment