Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कौशल एवं तकनीकी विकास योजना के लिए 6 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

मंडला 29 अगस्त 2025

हाथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्रों के लिए कौशल एवं तकनीकी विकास योजना 2021 अंतर्गत मण्डला जिले के बुनकरों एवं शिल्पियों, स्व-सहायता समूहों, बुनकर सहकारी समितियों, मास्टर उद्यमियों से वर्ष 2025-26 हेतु करघे एवं हस्तशिल्प उपकरण प्राप्त करने हेतु 6 सितंबर 2025 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। उक्त कार्य के लिए हाथकरघा संचालनालय भोपाल से विवरण अनुसार बजट आवंटित किया गया है।

मांग संख्या 102 (अजजा) में 2.43 लाख रूपए करघा/हस्तशिल्प उपकरण के लिए तथा तथा मांग संख्या 101 (सामान्य) में 1.25 लाख रूपए हस्तशिल्प उपकरण के लिए आवंटित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जिला पंचायत मण्डला से मोबाईल नम्बर 8989723206 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Related posts

44वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 दिल्ली में जिले की ओडीओपी इकाई हुई शामिल

Reva India News

कोरोना वैक्सीन लगवाने युवा वर्ग में देखा गया खासा उत्साह वेक्सीन लगवाने 18$ वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने उत्साह के साथ लगवाया टीका बड़ी संख्या में विकासखंड स्तरीय वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे

Reva India News

जनजातीय गौरव दिवस: जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Reva India News

Leave a Comment