Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताये आईटी सेक्टर में स्थानीय अध्ययन के अवसर

मंडला, 28 जनवरी 2026

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में पांच दिवसीय कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला के अंतर्गत विद्यालय में अध्यनरत इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन विषय विशेषज्ञों ने किया। रानी फूल कुंवर पॉलिटेक्निक कॉलेज मंडला के तकनीकी अधिकारी श्री ओपी साहू द्वारा पॉलिटेक्निक मंडला में उपलब्ध ब्रांचेस और प्रवेश प्रक्रिया के विषय में अवगत कराया। साथ ही जिले के विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश के विभिन्न तकनीकी शिक्षण संस्थानों की जानकारी प्रदान की।

आईटीआई मंडला के वरिष्ठ प्रशिक्षण अधिकारी श्री आरएस वरकड़े ने मंडला जिले में आईटीआई की उपलब्धता तथा उनमें संचालित विभिन्न ट्रेड एवं प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी। इन दोनों ही संस्थानों में विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाएं तथा कोर्स पूर्ण होने के उपरांत कराये जा रहे प्लेसमेंट के विषय में बताया।

प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव ने विद्यार्थियों को रुचि और क्षमता के अनुरूप निर्णय लेते हुए आईटी क्षेत्र में संभावनाओं को बताया। करियर काउंसलर श्री अखिलेश उपाध्याय ने विजय पथ नवाचार अंतर्गत रोजगार मेले की उपयोगिता और उपादेयता से विद्यार्थियों को अवगत कराया। वर्तमान संदर्भ में प्रोफेशनल कोर्सेज की उपयोगिता पर प्रकाश डाला तथा स्थानीय तकनीकी शिक्षण संस्थानों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने आईटी सेक्टर की कंपनियां और उनमें प्लेसमेंट से जुड़े हुए प्रश्न पूछे।

Related posts

1 जनवरी 2022 से होगा प्रधानमंत्री कौशल विकास कार्यक्रम अंतर्गत व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम के ’’स्किल-हब’’ का आरंभ

Reva India News

जिला प्रबंधन दल की बैठक 9 अगस्त

Reva India News

कार्यालय भवन का पुनः नव निर्माण कराने निविदा आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment