Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत हेलमेट जागरूकता एवं चेकिंग अभियान 900 से अधिक वाहनों की जांच, मंडला पुलिस ने तेज किया हेलमेट अभियान

मंडला, 28 जनवरी 2026

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में मंडला पुलिस द्वारा पूरे जनवरी माह में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने एवं हेलमेट जागरूकता अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को स्वेच्छा से हेलमेट पहनने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित करना है।

कोतवाली थाना क्षेत्र में यह अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा के नेतृत्व में चलाया गया, जहां वाहन चालकों को रोककर हेलमेट पहनने की अनिवार्यता एवं उसके सुरक्षा लाभों के संबंध में समझाइश दी गई। इसी क्रम में नैनपुर अनुभाग अंतर्गत थाना नैनपुर क्षेत्र में एसडीओपी नैनपुर के नेतृत्व में एसडीएम नैनपुर, तहसीलदार नैनपुर एवं थाना प्रभारी नैनपुर की संयुक्त टीम द्वारा भी हेलमेट जागरूकता अभियान संचालित किया गया।

जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में मंडला पुलिस द्वारा 900 से अधिक वाहनों के नागरिकों ने मौके पर ही हेलमेट खरीदकर अथवा घर से मंगवाकर पहनना प्रारंभ किया, जो अभियान के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है। मंडला पुलिस द्वारा जनवरी माह में जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया है। इसके अंतर्गत आर्थिक रूप से असमर्थ वर्ग के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि वे हेलमेट क्रय कर सकें, साथ ही व्यवसायिक सहयोग से हेलमेट की उपलब्धता को भी आसान बनाया गया है। मंडला पुलिस द्वारा अभी तक 250 से अधिक हेलमेट का वितरण कर हेलमेट के महत्व का संदेश दिया है। वर्तमान में मंडला पुलिस द्वारा प्रतिदिन लगभग 1000 वाहनों की जांच के लक्ष्य के साथ नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने किया दुग्ध अभिषेक एवं दीपदान

Reva India News

एक सप्ताह में पूर्ण करें ट्राँसपोर्ट का कार्य – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने उपार्जन बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

संवैधानिक अधिकार पद यात्रा 2021 सर्व आदिवासी सामाजिक संगठन जिला कलेक्टर को अपनी मांग के लिए सौंपा दूसरा ज्ञापन

Reva India News

Leave a Comment