Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना: रामेश्वरम-मदुरई के लिए आवेदन 5 फरवरी तक

मंडला, 29 जनवरी 2026

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत प्रदेश के समस्त जिलों का विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा 13 नवंबर 2025 से 29 मार्च 2026 तक करायी जा रही है। जिसमें मण्डला जिले में 19 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक रामेश्वरम-मदुरई तीर्थ यात्रा करायी जानी है। तीर्थ यात्रा के इच्छुक 250 व्यक्तियों से 5 फरवरी 2026 तक आवेदन पत्र सर्व तहसीलदार जिला मण्डला द्वारा प्राप्त किया जाना है, ताकि 6 फरवरी तक आई.आर.सी.टी.सी. भोपाल को सूची उपलब्ध करायी जा सके।

यात्रा 19 फरवरी से 25 फरवरी तक कुल 7 दिवस की होगी। तीर्थ यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा तहसील नैनपुर रेल्वे स्टेशन तक पहुंचाया जायेगा, जहां से यात्रा प्रारंभ होगी तथा 25 फरवरी को यात्रा वापस आने पर मण्डला वापस लाना होगा। यात्री अपने साथ मौसम के अनुरूप व्यक्तिगत उपयोग की सामग्री आदि साथ में रखेंगे, साथ ही विशिष्ठ सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए स्वयं को वहन करना होगा। यात्रा के दौरान ट्रेन में यात्रीगण अपने साथ आधार कार्ड, परिचय पत्र रखेंगे।

Related posts

नई उड़ान – ऑनलाइन शैक्षिक प्रशिक्षण सम्पन्न दिसम्बर माह के ऑनलाईन प्रशिक्षण में 712 शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण

Reva India News

जनसुनवाई में आए आवेदन पर स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे अपर कलेक्टर

Reva India News

पुलिस अधीक्षक ने किया नर्मदा जयंती की सुरक्षा तैयारियों का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment