Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला के पहलवानों ने राज्य स्तर पर लहराया परचम, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

मंडला, 4 फरवरी 2026

भोपाल स्थित तात्या टोपे स्टेडियम के कुश्ती एरिना में आयोजित राज्य स्तरीय खेलो इंडिया अनुसूचित जनजाति कुश्ती प्रतियोगिता में मंडला जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। मंडला के तीन पुरुष एवं एक महिला पहलवान का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ी अब छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय खेलो इंडिया जनजाति कुश्ती प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जिले के कुल 4 पहलवानों ने 2 स्वर्ण एवं 3 रजत पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें हर्षित भलावी ने स्वर्ण पदक (67 किग्रा, ग्रीको रोमन), दानिश भलावी ने रजत पदक (74 किग्रा फ्रीस्टाइल) $ रजत पदक (77 किग्रा ग्रीको रोमन), दिव्यांशु सरवटे ने रजत पदक (97 किग्रा, ग्रीको रोमन) तथा चांदनी नरेटी ने स्वर्ण पदक (62 किग्रा, फ्रीस्टाइल) प्राप्त किया। यह सफलता मध्यप्रदेश एमेच्योर कुश्ती संघ के मार्गदर्शन तथा ओलंपियन अर्जुन अवार्डी श्री पप्पू यादव एवं श्री नारायण यादव के कुशल नेतृत्व का परिणाम है। उनके प्रयासों से जनजातीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों को खेल की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों एवं नागरिकों ने चयनित पहलवानों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।

Related posts

अवैध शराब जप्त

Reva India News

15 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित, समस्त देशी-विदेशी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी

Reva India News

तहसीलदार निवास को सीएम हेल्पलाईन में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रशस्ति पत्र  

Reva India News

Leave a Comment