Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर ग्राम खिरहनी में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही

मंडला, 4 फरवरी 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी श्री रामजी पांडेय के मार्गदर्शन में जनसुनवाई मण्डला में प्राप्त ग्राम खिरहनी में मदिरा का अवैध विक्रय की शिकायत पर आबकारी बल मण्डला, पुलिस चौकी हिरदेनगर एवं तहसीलदार मंडला की उपस्थिति में संयुक्त दबिश की कार्यवाही की गई। जिसमें ग्राम खिरहनी में शिकायतकर्ता महिलाओं की उपस्थिति में मदिरा का अवैध रूप से विक्रय करने वाले महिलाओं द्वारा बताए गए संदिग्ध स्थलों, घरों की विधिवत तलाशी ली गई। जिसमें श्रीमती रानीबाई आर्माे, श्रीमती पूनम नंदा, श्रीमती सोमती सरोते के घरों की तलाशी समक्ष शिकायतकर्ता महिलाओं की उपस्थिति में ली गई। जिसमें किसी भी प्रकार की मदिरा नहीं पाई गई, जिसका विधिवत तलाशी पंचनामा बनाया गया। ग्राम की महिलाओं को समझाइश दी गई कि निरंतर ग्राम में गश्त जारी रहेगी एवं सूचना दिए जाने पर त्वरित कार्यवाही की जावेगी।

Related posts

जबलपुर रोड की समस्याओं को लेकर निवास विधायक डॉ अशोक मसकोले ने जिला कलेक्टर को लिखा पत्र

Reva India News

प्रिंट मीडिया हेतु राजनैतिक विज्ञापनांे के प्री-सर्टिफिकेशन के लिए आज शाम 6 बजे तक लिए जाएंगे आवेदन

Reva India News

बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए कंट्रोल रूम नंबर 07642-251079

Reva India News

Leave a Comment