Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रामेश्वरम-मदुरई तीर्थदर्शन के लिए आवेदन का अंतिम तिथि 5 फरवरी

मंडला, 4 फरवरी 2026

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत मण्डला जिले में 19 फरवरी से 25 फरवरी तक रामेश्वरम-मदुरई की तीर्थ यात्रा करायी जा रही है। तीर्थ यात्रा के इच्छुक 250 व्यक्तियों से 5 फरवरी 2026 तक आवेदन पत्र तहसीलदारों द्वारा प्राप्त किया जाना है, ताकि 6 फरवरी तक आई.आर.सी.टी.सी. भोपाल को सूची उपलब्ध करायी जा सके।

यात्रा 19 फरवरी से 25 फरवरी तक कुल 7 दिवस की होगी। तीर्थ यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा तहसील नैनपुर रेल्वे स्टेशन तक पहुंचाया जायेगा, जहाँ से यात्रा प्रारंभ होगी तथा 25 फरवरी को यात्रा वापस आने पर मण्डला वापस लाया जायेगा। यात्री अपने साथ मौसम के अनुरूप व्यक्तिगत उपयोग की सामग्री आदि साथ में रखेंगे, साथ ही विशिष्ठ सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए स्वयं को वहन करेंगे। यात्रा के दौरान ट्रेन में यात्रीगण अपने साथ आधार कार्ड, परिचय पत्र रखेंगे।

Related posts

अंडर 15 स्टेट फुटबॉल चैंपियंस का हुआ जोरदार स्वागत मंडला ने इतिहास रचते हुए फाइनल में इंदौर को को दी 2 / 4 से मात

Reva India News

कलेक्टर ने दस्तक अभियान के शिविर में बच्‍चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया मंडला जिले के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में दस्तक अभियान जारी

Reva India News

दिव्यांग शिविर, श्रवण एवं मानसिक दिव्यांगों के जारी किये गये प्रमाण पत्र

Reva India News

Leave a Comment