Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीएमकेवीवाई 4.0 में प्रशिक्षण के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

मंडला, 13 फरवरी 2026
शासकीय आईटीआई मंडला में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अन्तर्गत जॉब
रोल ट्रेक्टर सर्विस मैकेनिक के 60 सीट, सोलर लाईट एसेंबलर के 60 सीट एवं इलेक्ट्रानिक
हार्डवेयर असेंबली ऑपरेटर के 60 सीट में योजनान्तर्गत 23 फरवरी से 400 घंटे का निःशुल्क
प्रशिक्षण सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए प्रारंभ किया जा रहा है। पीएमकेवीवाई 4.0 के
अन्तर्गत प्रशिक्षण उपरांत एनएसडीसी द्वारा राष्ट्रीय स्तर का प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा।
जिससे रोजगार एवं स्वरोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध होंगे। इच्छुक कक्षा 12वीं उत्तीर्ण
उम्मीदवार योजनान्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए
https://forms.gle/MQ9DrJ69cFeiyf4Y8 लिंक अथवा दिये गये क्यू आर कोड पर
पंजीयन कर सकते हैं। अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए शासकीय आईटीआई मंडला से
मोबाईल नंबर 8770436523, 8305750362, 9424782587 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने प्रो. राजीव त्रिपाठी को आर.जी.पी.वी. का कुलपति  नियुक्त किया

Reva India News

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगरीय क्षेत्र में किया एसआईआर के कार्य का निरीक्षण

Reva India News

शासकीय आईटीआई मंडला में अप्रेंटिसशिप मेला 2 जुलाई को

Reva India News

Leave a Comment