Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

डिप्टी कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा मंडला, 13 फरवरी 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर श्री संस्कार बावरिया ने जिला
चिकित्सालय मंडला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर
मरीजों को प्रदान की जा रही चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा उपचार
व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
डिप्टी कलेक्टर श्री बावरिया ने चिकित्सकों एवं स्टाफ से चर्चा कर दवाइयों की
उपलब्धता, साफ-सफाई, भर्ती मरीजों की देखभाल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा
की। उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की
जाएं तथा किसी भी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने
और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

Related posts

जिला अधिकारियों ने किया मूंग उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण

Reva India News

पीओ डूडा ने किया ट्रेंचिंग ग्राउंड का स्थल निरीक्षण

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत माहिष्मती घाट पर नियमित योग अभ्यास

Reva India News

Leave a Comment