Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 19 फरवरी 2026

ग्राम सिवनीमाल में पेंशन शिविर का आयोजन

24 हितग्राहियों की पेंशन स्वीकृत

मंडला, 19 फरवरी 2026

    कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन एवं जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ व जनपद पंचायत नारायणगंज के प्रभारी सीईओ श्री विनोद मरावी के मार्गदर्शन में विकासखंड नारायणगंज के ग्राम सिवनीमाल में शिविर का आयोजन किया गया। शासन की जनहितैषी योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 पात्र वृद्धजनों एवं दिव्यांगों की पेंशन स्वीकृत की गई। अधिकारियों एवं विभागीय टीम द्वारा ग्राम में घर-घर जाकर शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बताया गया कि वे किस प्रकार सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। ग्रामीणों ने इस कार्ययोजना में गहरी रुचि दिखाते हुए अपनी सहमति प्रदान की। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिन हितग्राहियों के आवास निर्माणाधीन हैं, उनसे चर्चा कर उन्हें गुणवत्तापूर्ण कार्य के साथ जल्द से जल्द आवास पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान स्थानीय सरपंच, सचिव, उपयंत्री, सहायक यंत्री सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आजीविका मिशन की महिलाओं ने ली बाल विवाह मुक्त भारतकी शपथ

 

मंडला, 19 फरवरी 2026

    कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में जिले में बाल विवाह के विरुद्ध जनजागरूकता के लिए चलाए जा रहे 100 दिवसीय अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत गुरुवार 19 फरवरी 2026 को माहिष्मती सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र, बीआरसी भवन मंडला में जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम में मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी समूहों की महिलाओं को बाल विवाह रोकथाम के लिए संकल्प दिलाया गया। वन स्टॉप सेंटर प्रभारी प्रशासक श्रीमती मधुलिका उपाध्याय ने उपस्थित महिलाओं से ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की तथा 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह बाल विवाह की श्रेणी में आता है, जो कानूनन अपराध है। बाल विवाह कराने, करवाने अथवा इसमें सहभागी बनने पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना और दो वर्ष तक का कारावास या दोनों का प्रावधान है।

    कार्यक्रम में जिला स्तर पर संचालित कंट्रोल रूम की जानकारी दी गई तथा कम उम्र में विवाह न करने के संबंध में समझाइश दी गई। महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर द्वारा दी जाने वाली सेवाओं एवं आवश्यक हेल्पलाइन नंबर, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं पुलिस हेल्पलाइन 112 के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं की जानकारी भी प्रतिभागियों को दी गई। कार्यक्रम में प्रभारी जिला प्रबंधक आईबीसीबी नीलू सोनी, सहायक विकासखंड प्रबंधक श्री योगेंद्र तिवारी, श्री प्रदीप पाठक, सलमा बेगम तथा म.प्र. ग्रामीण आजीविका मिशन के सदस्य एवं बहुउद्देशीय कार्यकर्ता श्री हरिशंकर कछवाहा सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नैनपुर से रामेश्वरम के लिए 250 तीर्थयात्रियों की विशेष ट्रेन रवाना, तीर्थयात्रियों में उत्साह का माहौल

मंडला, 19 फरवरी 2026

    आस्था, उत्साह और श्रद्धा से ओत-प्रोत वातावरण के बीच नैनपुर रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत मंडला जिले के 250 तीर्थयात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन को रामेश्वरम के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह आयोजन जिलेभर के लिए एक बड़े उत्सव जैसा रहा, जिसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

    कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति कृष्णा पंजवानी, एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मंच साझा किया। सभी ने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। स्टेशन परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था और यात्रियों का पुष्पमालाओं एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

    यह विशेष ट्रेन श्रद्धालुओं को दक्षिण भारत के पवित्र तीर्थ स्थल रामेश्वरम ले जा रही है। यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सहायता एवं आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।

    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों एवं पात्र श्रद्धालुओं को निःशुल्क तीर्थ यात्रा का अवसर प्रदान किया जा रहा है। जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए यात्रियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। परिवारजन भी स्टेशन पर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और भावुक माहौल में अपने परिजनों को विदा किया।

    कार्यक्रम को लेकर पूरे जिले में उत्सव जैसा वातावरण रहा। प्रशासन द्वारा सुरक्षा, स्वच्छता और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे आयोजन सुचारु रूप से संपन्न हुआ। यह पहल न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करती है, बल्कि समाज में सामूहिकता और सांस्कृतिक एकता का भी संदेश देती है। मंडला जिले के लिए यह आयोजन गौरव और आनंद का अवसर साबित हुआ।

 

 

 

 

 

 

 

 

पुलिस चौपाल: हेलमेट, साइबर अपराध व नशा मुक्ति पर जागरूकता

मंडला, 19 फरवरी 2026

    पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में 19 फरवरी को मंडला जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में माइक्रो बीट पुलिस चौपाल आयोजित कर ग्रामीण नागरिकों को हेलमेट अनिवार्यता, यातायात नियमों के पालन, नशा मुक्ति, साइबर अपराध से बचाव तथा महिला एवं बाल सुरक्षा के संबंध में व्यापक रूप से जागरूक किया गया।

    अभियान के अंतर्गत थाना टिकरिया के बोरिया, थाना मवई के बसनी, सठिया, थाना मोहगांव के पोपरिया, थाना निवास के मोहपानी, थाना मोतीनाला के जैतपुरी, थाना बिछिया के भुआ बिछिया, थाना बीजाडांडी के देवझर एवं चौकी पिंडरई के जलतरा, चौकी हिरदेनगर के मधुपुरी क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों द्वारा चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

Related posts

प्रसिद्ध नृत्य नाटिका “राम की शक्ति पूजा” का मंचन आज रज़ा स्मृति – 2025 में कला, काव्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने न्यायाधीश श्री खन्ना को मुख्य न्यायाधीश की शपथ लेने पर दी बधाई

Reva India News

प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल 22 मई को जिला योजना समिति की बैठक लेंगे

Reva India News

Leave a Comment