Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर निवास पर मनाई होली

मंडला, 5 मार्च 2026

कलेक्टर निवास में होली का पर्व उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया गया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने अधिकारियों कर्मचारियों के साथ होली खेलकर सभी को रंगों के इस पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि होली का त्यौहार समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर निवास का माहौल रंगों और खुशियों से सराबोर रहा। प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर त्यौहार की खुशियां साझा कीं और सभी ने हर्षोल्लास के साथ होली का आनंद लिया।

Related posts

जमा निक्षेप राशि तत्काल वापस प्राप्त करें

Reva India News

अधिकारी बनें एक दिन के शिक्षक स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत आयोजित की गई गतिविधियां

Reva India News

संभाग में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान उपार्जन कार्य सुचारू रूप से जारी

Reva India News

Leave a Comment