Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निर्माण कार्यों में विलंब बर्दाश्त नहीं – कलेक्टर श्री मिश्रा

मंडला, 7 मार्च 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने विभिन्न विभागों के प्रगतिरत निर्माण कार्यों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में मनरेगा, स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य, धरती आबा सहित अन्य विभागों के प्रगतिरत निर्माण कार्यों की जानकारी ली गई। कलेक्टर श्री मिश्रा ने शिक्षा विभाग, जिला शिक्षा केंद्र और जनजातीय कार्य विभाग को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ समन्वय करने और एचपीवी टीकाकरण अभियान की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्रीमती वंदना गुप्ता, एसीईओ जिला पंचायत श्री विनोद मरावी, सहायक संचालक जनजातीय कार्य श्री रंजीत गुप्ता, क्षेत्रीय संयोजक श्री विष्णु सिंगौर सहित संबंधित मौजूद रहे।

Related posts

आतंकवादी विरोधी दिवस पर ली गई शपथ

Reva India News

हम होंगे कामयाब अभियान का समापन कार्यक्रम

Reva India News

27 फरवरी से 1 मार्च तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान

Reva India News

Leave a Comment