Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, 15 दिन में पूरा करने के दिए निर्देश

मंडला, 13 मार्च 2026

शहर क्षेत्र में पुराने एनएच-12 पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य का कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। यह निर्माण कार्य कटरा से बिंझिया तक पार्ट-वन एवं बजरंग चौराहा से पदमी चौराहा तक लगभग 14.90 किलोमीटर लंबाई में किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी एसडीओ ने बताया कि इसमें अब तक करीब 10 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष कार्य तेजी से जारी है। जिसमें सड़क की डामर चौड़ाई बढ़ाने तथा साइड शोल्डर को लेवल करने का कार्य शामिल है।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को निर्देश दिए कि शेष कार्य को अगले 15 दिनों के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि आम नागरिकों को बेहतर और सुरक्षित सड़क सुविधा मिल सके। कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्माण कार्य के दौरान रेडियम रिफ्लेक्टर भी निर्माण स्थल पर लगाने के निर्देश दिए।

Related posts

गेहूँ विक्रय के लिए स्लॉट बुकिंग 30 अप्रैल तक

Reva India News

शिक्षा अधिकारी द्वारा शासकीय मॉडल स्कूल बीजाडांडी का औचक निरीक्षण शत-प्रतिशत नामांकन और स्वच्छता के दिए कड़े निर्देश

Reva India News

शासकीय आईटीआई मंडला में अप्रेंटिसशिप मेला संपन्न

Reva India News

Leave a Comment