Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नरवाई प्रबंधन के लिए नैनपुर एसडीएम ने ली बैठक

मंडला, 18 मार्च 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नैनपुर द्वारा नरवाई प्रबंधन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नरवाई (फसल अवशेष) को जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने तथा किसानों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में सहायक यंत्री कृषि, तहसीलदार नैनपुर, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी नैनपुर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी सहित क्षेत्र के हार्वेस्टर मालिक उपस्थित रहे।

अनुविभागीय अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि हार्वेस्टर संचालक यह सुनिश्चित करें कि कटाई के दौरान नरवाई का उचित प्रबंधन किया जाए तथा किसी भी स्थिति में उसे जलाया न जाए। नरवाई जलाने से पर्यावरण प्रदूषण, मृदा की उर्वरता में कमी तथा जनस्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जाए एवं नरवाई जलाने की घटनाओं पर तत्काल प्रभाव से नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। किसानों को वैकल्पिक उपायों जैसे अवशेष प्रबंधन तकनीकों के उपयोग के लिए प्रेरित करने पर भी बल दिया गया। प्रशासन द्वारा आमजन एवं कृषकों से अपील की गई है कि वे नरवाई न जलाएं तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

Related posts

‘’स्वच्छता संकल्प देश का-हर रविवार विशेष सा’’ अभियान

Reva India News

बाल देखरेख संस्था के बालक ने जीजिविषा से बदली किस्मत, शिक्षा बनी नई राह

Reva India News

जिला प्रशासन ने त्यौहारों के मद्देनजर जारी किए एडवाईजरी

Reva India News

Leave a Comment