Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना अंतर्गत जिले में स्थापित करेंगे 33 बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर  

मंडला, 23 अगस्त 2025

जिले में नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग के अंतर्गत कुल 33 बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर (बीआरसी) प्राकृतिक खेती हेतु चयनित कलस्टरों में स्थापित किया जाना है। जिले में कुल 50 कलस्टर को प्राकृतिक खेती हेतु चयनित किया गया है। प्रत्येक 3 कलस्टर पर 2 बीआरसी की स्थापना की जानी है। बीआरसी के लिये आवेदन स्थानीय कृषि उद्यमी किसान उत्पादक संगठन, स्व-सहायता समूह, प्राथमिक सेवा सहकारी समिति मर्या. से मांगे गये हैं।

बीआरसी स्थापना हेतु वि.ख. मण्डला में 3, नैनपुर में 2, मोहगांव में 2, बिछिया में 4, मवई में 4, घुघरी में 4, निवास में 4, बीजाडांडी में 4, नारायणगंज में 6 कुल 33 बायो रिसोर्स सेंटर स्थापित किये जायेंगे। आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेजों में संस्था का पंजीयन, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं सदस्यों की सूची देना अनिवार्य है। साथ ही उत्पादों के भंडारण की व्यवस्था कम से कम दो वर्षों का प्राकृतिक खेती का अनुभव, बीआरसी संचालन का विस्तृत बिजनेस प्लान देना होगा। इसमें बीआरसी सेंटर का स्थान वहां की खेती की स्थिति, सेवा क्षेत्र का बाजार विश्लेषण, जागरूकता और विपणन की रणनीति, जैव इनपुट की बिक्री योजना में शामिल होनी चाहिए। प्राकृतिक खेती के लिए उत्पादित जैव-इनपुट की सूची, कच्चे माल की उपलब्धता और सोर्सिंग का विवरण भी देना होगा। बीआरसी के पास पशुधन, पौधों पर आधारित बायोमास जैसे- कच्चे माल की पर्याप्त उपलब्धता होनी चाहिये। यदि गौमूत्र और गोबर की आपूर्ति स्वयं के पास नही हो तो पांच किमी के दायरे में स्थित गौशाला से व्यवस्था करनी होगी। बीआरसी संचालन के लिये स्व-सहायता समूह, किसान उत्पाद संगठन, प्राथमिक सेवा सहकारी समिति मर्या. गौशाला, ग्राम पंचायत या अन्य समुदाय आधारित संगठन से साझेदारी का विवरण देना होगा। आवेदक को अपने खेत में जैव इनपुट का उपयोगकर्ता होना चाहिए। यदि कलस्टर क्षेत्र में कोई संस्था एफपीओ या समूह उपलब्ध या पात्र नही है तो वहां प्राकृतिक खेती करने वाले कृषि उद्यमी का चयन किया जायेगा।

बीआरसी की स्थापना एवं संचालन हेतु इच्छुक एन.जी.ओ, एफ.पी.ओ., पंजीकृत गौशाला, अन्य पंजीकृत संस्थाएं कार्यालय परियोजना संचालक आत्मा समिति, ग्राम गौंझी, मोहनदास आश्रम रोड जिला मण्डला तथा कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड स्तर पर विकासखण्ड तकनीकी प्रबंधक आत्मा से संपर्क कर आवेदन प्रारूप एवं विस्तृत दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकते हैं। निर्धारित प्रपत्र में आवेदन 5 सितम्बर शाम 6 बजे तक प्रस्ताव भेजे जा सकेंगे।

Related posts

औद्योगिक क्षेत्र मनेरी के गार्निश होमकेयर प्राईवेट लिमिटेड का कब्जा पीएनबी को सौंपा गया  

Reva India News

कुम्भ स्थल पर आयोजित होगा पारंपरिक खेल उत्सव

Reva India News

स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे 21 से 25 सितंबर तक एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया जाएगा

Reva India News

Leave a Comment