Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला अस्पताल में 176 घंटे वेंटिलेटर पर रहे नवजात को मिला नया जीवन

मंडला, 24 मार्च 2026

मध्यप्रदेश के मंडला जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में एक बेहद जटिल मामले में डॉक्टरों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। यहां 176 घंटे तक वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे गए एक नवजात शिशु को नया जीवन मिला, जिसे अब पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नैनपुर वार्ड क्रमांक 14 निवासी रेशमा खान के नवजात शिशु का जन्म 28 फरवरी 2026 को हुआ था। जन्म के समय शिशु का वजन 2.6 किलोग्राम था, लेकिन जन्म के तुरंत बाद वह सामान्य रूप से रो नहीं पाया और उसकी स्थिति गंभीर हो गई। शिशु को सांस लेने में कठिनाई और अन्य जटिलताओं के चलते जिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शिशु को तुरंत वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा। लगातार 176 घंटे तक गहन निगरानी और इलाज किया गया। इस दौरान डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने दिन-रात मेहनत करी इससे शिशु की हालत में सुधार हुआ। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, यह मंडला जिले के इतिहास में पहली बार है जब किसी नवजात को इतने लंबे समय तक वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखकर सफलतापूर्वक बचाया गया हो। लगभग 18 दिनों के इलाज के बाद शिशु पूरी तरह स्वस्थ हो गया और 17 मार्च को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

शिशु के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ का आभार व्यक्त किया। इस सफलता में सिविल सर्जन, एसएनसीयू प्रभारी, बाल रोग विशेषज्ञों और नर्सिंग टीम का विशेष योगदान रहा। यह उपलब्धि न केवल मंडला जिला अस्पताल की चिकित्सा क्षमता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि समर्पण और आधुनिक उपचार से गंभीर से गंभीर मामलों में भी जीवन बचाया जा सकता है।

Related posts

दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 24 एवं 25 फरवरी को भोपाल में 24 को प्रधानमंत्री करेंगे शुभारंभ  

Reva India News

17 मई को लगाए गए 51 कोविड टीके

Reva India News

मतदाता मैपिंग कार्य जारी

Reva India News

Leave a Comment