Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मोहगांव में महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मंडला, 24 मार्च 2026

मिशन शक्ति योजना अंतर्गत जनपद पंचायत मोहगांव में महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता, जन धन योजना, अटल पेंशन योजना एवं पॉश एक्ट विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

वन स्टॉप सेंटर प्रशासक द्वारा महिलाओं को बैंकिंग सेवाएं, बीमा, बचत, पेंशन योजनाएं, डिजिटल बैंकिंग एवं सुरक्षित लेनदेन के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं पर होने वाली हिंसा की रोकथाम, वन स्टॉप सेंटर की सेवाएं एवं कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित कानून की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से निःशुल्क विधिक सहायता, जन लोक उपयोगी अदालत एवं अन्य योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related posts

छठ पूजा का पर्व सबके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

3 स्थानों पर खुले आधार केन्द्र  

Reva India News

गरिमामयी ढंग से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह। ग्रामीण अंचलों में भी धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह:-

Reva India News

Leave a Comment