Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन ग्राम पंचायत बढ़ार के पोषक ग्राम मछरिया में जन जागरूकता कार्यक्रम

मंडला, 24 मार्च 2026

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखण्ड मंडला में जल गंगा संवर्धन अभियान, जल शक्ति से नव भक्ति जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत बढ़ार के पोषक ग्राम मछरिया में जल चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में जिला समन्वयक श्री राजेंद्र चौधरी ने जल का महत्त्व बताते हुए कहा कि जल ही जीवन है जल जीवन का आधार है और इसके बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना असंभव है। यह पीने, भोजन पकाने, कृषि और उद्योगों के लिए अनिवार्य है। हमारा शरीर लगभग 60-70 प्रतिशत पानी से बना है, जो शारीरिक तापमान को नियंत्रित करता है और पोषक तत्वों का परिवहन करता है। यह पर्यावरण को संतुलित रखता है और हर बूंद कीमती है।

कार्यक्रम में विकासखण्ड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया ने जल संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान ग्राम पंच, मोबेलाईजर श्रीमती उमा भारती कुरवेती, सीएम इंटर्नशिप श्री सदाब्रज उईके, नवांकुर संस्था सृजन विकास समिति के कार्यक्रम समन्वयक श्री जितेन्द्र लारेश्वर, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।

Related posts

वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द रावत पंचतत्व में विलीन .पत्रकारों ने किया शोकव्यक्त

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 23 मई 2023

Reva India News

*BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 4 मार्च को 4 ग्रामों में लगेंगे शिविर

Reva India News

Leave a Comment