Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*अवैध शराब प्रकरण में सफलता — फरार तस्कर गिरफ्तार*फरार दो आरोपी गिरफ्तार

मंडला जिले मे अवैध शराब क्रय विक्रय के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देशन में *थाना निवास* पुलिस द्वारा पूर्व में आबकारी एक्ट में दर्ज अपराध के फरार आरोपियों की तलाश लगातार की जा रही थी।

*उक्त प्रकरण में दिनांक 26/06/2025 को एक महिंद्रा SUV कार (DL12-CA-2992) और 10 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त की गई थी*, जिसमें आरोपी मौके से फरार हो गए थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम भी घोषित किया गया रहा।

विवेचना के दौरान *पुलिस ने मुखबिर तंत्र के माध्यम से संलिप्त आरोपियों को पहचान* कर दिनांक 27/03/2026 को

*1=देवेन्द्र झारिया (निवासी सरसवाही, थाना निवास) एवं*

*2=सोनेलाल उर्फ सोनू पटेल(निवासी बल्हवाड़ा, थाना बरेला,जिला जबलपुर) को* *गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया।*

प्रकरण में अन्य आरोपी गोपाल सोनकर (निवासी बरेला) एवं आदर्श दुबे उर्फ आदी (निवासी जमुनिया) अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपियों के विरुद्ध जबलपुर जिले के विभिन्न थानों में पूर्व से भी अपराध पंजीबद्ध हैं।

 

*पुलिस टीम*

इस कार्रवाई में निरीक्षक गोपाल घासले, उप निरीक्षक पंकज विश्वकर्मा, सहायक उप निरीक्षक मयाराम धुर्वे, प्रधान आरक्षक छोटेलाल देसिया, आरक्षक बुद्धसेन मरावी, उमेश पटेल, स्वरूप बरकड़े, सैनिक राजेश खम्परिया, सुरेश भटेरे, सूर्यचंद बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

वासिम रिज़वी के खिलाफ फूटा गुस्सा मंडला कोतवाली में FIR दर्ज करने की मांग

Reva India News

नो एंट्री के उल्लंघन पर ट्रेक्टर चालकों पर हुई चालानी कार्यवाही

Reva India News

’अ’ से अक्षर अभियान के प्रथम चरण की परीक्षा का सफल आयोजन हुआ आयोजित परीक्षा में 18 हजार 510 परीक्षार्थी शामिल हुए

Reva India News

Leave a Comment