Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले के ब्लाकों में चल रहा वित्तीय साक्षरता शिविर

मंडला, 27 मार्च 2026

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के अंतर्गत सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया मंडला से प्रायोजित समर्पित संस्था सीएफएल मंडला के द्वारा वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को बैंक की योजनाओं से जोड़ना एवं जो लोग भविष्य में आपने लिये पैसे नहीं बचा पाते उनको अटल पेंशन योजना से जोड़कर उनके आने वाले समय जब वे 60 वर्ष के हो जाएंगे और कमाने की स्थिति में नहीं होंगे तब अटल पेंशन की पेंशन योजना उनके बुढ़ापे का सहारा बने, इस योजना से जुड़कर उनको 1000 से 5000 रूपए तक की पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। पति की पेंशन से पत्नी को भी लाभ दिया जाएगा। समर्पित गरीबी उन्मूलन अनुसंधान केंद्र ने वित्तीय साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत रूप से जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की और बताया कि महिलाएं अपने जरुरत के हिसाब से ही कर्ज लें और समय पर वापसी करें। ज्ञातब्य हो कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन मंडला जिले के समर्पित संस्था के ब्लॉक काउंसलर के द्वारा ग्राम पंचायतों के सहयोग से किया गया।

Related posts

टिक्को बाई को स्वनिधि योजना से मिला ऋण  

Reva India News

मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास संसदीय कार्य विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का मंडला आगमन आज

Reva India News

बचत खाता खुशहाली का अभियान, ’एक व्यक्ति एक खाता’

Reva India News

Leave a Comment