Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लगातार बारिश में भीमा नाला से बहे बछड़े को नैनपुर पुलिस ने सुरक्षित बचाया एसपी श्री सकलेचा करेंगे टीम को पुरस्कृत

मंडला 7 जुलाई 2025

मंडला जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा के बीच कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा लगातार जल भराव और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में नजर बनाये हुए हैं।सभी राजस्व अधिकारी,पुलिस विभाग का अमला संयुक्त रूप से मोर्चा सँभाले हुए है।

एसपी श्री सकलेचा के नेतृत्व में थाना नैनपुर पुलिस क्षेत्र में सतत भ्रमण कर रही है। इसी दौरान भीमा नाला के समीप पुलिस टीम ने देखा कि एक गाय एवं उसका बछड़ा पुलिया पार करते समय तेज बहाव में फंस गए। पानी का स्तर अधिक होने के कारण बछड़ा बहकर नीचे चला गया था। स्थिति की गंभीरता को भाँपते हुए आरक्षक सजल, आरक्षक रंजीत, आरक्षक सुरेश जैतवार एवं उप निरीक्षक विनोद, उप निरीक्षक रमेश, उप निरीक्षक जैनेंद्र तथा प्रधान आरक्षक जगदीश मसराम ने सूझ-बूझ और तत्परता दिखाते हुए तत्काल रेस्क्यू कर उन्होंने बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाला और उसकी जान बचाई। पुलिस अधीक्षक श्री सकलेचा ने इस मानवीय पहल के लिए टीम को नकद पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की है।

Related posts

प्रदेश में शस्त्र-पूजन के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा पर्व: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

पी.एम.ई.जी.पी. योजना के तहत हितग्राहियों का ई.डी.पी. प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

वीर जोरावर सिंह और वीर फतेह सिंह का बलिदान राष्ट्र के लिए प्रेरणा स्त्रोत है – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में वीर बाल दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

Leave a Comment