Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर मंडला पुलिस द्वारा साइकिल रैली का आयोजन*एकता, अनुशासन एवं स्वास्थ्य के संदेश के साथ निकली साइक्लोथॉन रैली

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार *लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के निर्देशन में जिला मंडला में साइकिल रैली (साइक्लोथॉन) का आयोजन* किया गया। यह आयोजन *जिला मुख्यालय के साथ-साथ थाना क्षेत्रों में भी* संचालित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, एकता, अनुशासन एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना रहा।

 

 

*पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा द्वारा पुलिस लाइन मंडला में साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर शहर के मुख्य मार्गों में भ्रमण हेतु रवाना किया गया। साइकिल रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः पुलिस परेड ग्राउंड में संपन्न हुई*

 

*इस आयोजन के माध्यम से मंडला पुलिस ने समाज में एकता, स्वास्थ्य एवं अनुशासन का संदेश देते हुए जनसहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल की है।*

 

 

इस अवसर पर पुलिस विभाग के डीएसपी सतीश चतुर्वेदी, रक्षित निरीक्षक सुनील नागवंशी रक्षित केंद्र मंडला , मंडला साइक्लिंग क्लब के सदस्य, फुटबॉल कोच पंकज उसराठे, छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए।

Related posts

नेशनल लोक अदालत 8 मार्च को धारा 138 एनआईएक्ट के प्रकरणों की प्रीसिटिंग बैठक संपन्न

Reva India News

ड्रिप संयत्र एवं पोर्टेबल स्प्रिंकलर के लिए होंगे ऑनलाईन आवेदन

Reva India News

मटियारी बांध के जलद्वार किसी भी समय खोले जा सकते हैं निचले सतह पर निवासरत ग्रामवासियों से अपनी अस्थाई एवं चल सम्पत्ति को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की अपील

Reva India News

Leave a Comment