Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आम आदमी पार्टी ने की बैठक अचानक पहुंचे अस्पताल देखी अव्यवस्था जबावदारों ने झाड़ा पल्ला कार्यकर्ताओं में आक्रोश

मण्डला। आम आदमी पार्टी की बैठक निवास रेस्ट हाउस में  सम्पन्न हुई यहां पर जिलाध्यक्ष पंकज सोनी के नेतृत्व बैठक आयोजित की गई जिसमें निवास ब्लॉक से नवनियुक्त पदाधिकारियों का पार्टी की टोपी एवं गमछा पहनाकर सम्मान किया गया और पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। बैठक में जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने वर्तमान में संपूर्ण जिले एवं प्रदेश में चल रहे संगठन निर्माण की जानकारी से साथियों को अवगत कराया साथ ही आम आदमी पार्टी के जिले भर में चल रहे संपूर्ण कार्यक्रमों से अवगत कराया। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आम आदमी पार्टी के संगठन को बढ़ाने के लिए घर-घर संपर्क अभियान करके जनसामान्य की समस्याओं को ब्लॉक एवं जिले स्तर पर हल  की पहल की जाएगी। बैठक के दौरान निवास ब्लॉक के लिए सर्वसहमति से सक्रिय कार्यकर्ता सुनील कुमार वरकड़े को निवास ब्लॉक अध्यक्ष, शैलेन्द्र कुमार कुलस्ते को ब्लॉक उपाध्यक्ष, बिहारी लाल मरावी को जिला सह सचिव गंगादास धार्वे को ब्लॉक अध्यक्ष ओबीसी विंग और बबलू दास धार्वे को निवास ब्लॉक सचिव के पद हेतु नाम प्रस्तावित किया गया। बैठक के पश्चात आम आदमी पार्टी मंडला का प्रथम संकल्प जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त कराने के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास का औचक निरीक्षण किया। जहां का नजारा अत्यंत भयावह और दर्दनाक था। बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के बीच लाचार मरीज और उनके परिजन बदबू और गर्मी से परेशान थे। न तो अस्पताल में पीने की पानी की व्यवस्था थी और न मरीजों की दवाइयों तथा भोजन की।

अस्पताल के हर टॉयलेट में मल का अंबार लगा था और सभी नलों की टोटियां टूटी हुई थीं। ड्रेसर और स्वीपर नदारद थे सिर्फ 1 ड्यूटी डॉक्टर, 1 नर्स और 1 वार्ड बॉय के भरोसे अस्पताल को छोडक़र बीएमओ साहब अपने सरकारी क्वार्टर में आराम फरमा रहे थे जो फोन लगाने पर भी 50 मीटर अस्पताल नहीं आए। इन सब अव्यवस्थाओं के बारे में जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने फोन पर सीएमएचओ को अवगत कराने पर भी जब बीएमओ अस्पताल नहीं आए तो समस्त कार्यकर्ताओं को उनको लेने उनके क्वार्टर तक जाना पड़ा। उनको अस्पताल लाने के पश्चात उन्हें भी अव्यवस्थाएं दिखाई गई जिसके बाद उन्होंने 4 दिनों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। 2 अप्रैल को पुन: आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी अस्पताल जाकर स्थिति का जायजा लेंगे बैठक में मुख्य रूप से  जिला संगठन मंत्री शिशु सिंधु भलावी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कछवाहा, जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश तिवारी, नरेंद्र परस्ते, जिला ओबीसी विंग अध्यक्ष हितेंद्र सिंह, जिला संगठन मंत्री ओबीसी विंग संजय रजक, जिला सचिव संजय शाह मरावी, जिला सह सचिव दुर्गेश ऊईके, राकेश वरकड़े, शैलेंद्र कुलस्ते, गोलू मरावी, रवि वरकड़े, प्रदीप रजक, प्रताप दास धार्वे, बबलू दास धार्वे, संजीत धार्वे, राजेश धार्वे, फगुनु कुलस्ते, गंगा दास धार्वे, राहुल मरावी, सुनील वरकड़े सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

बीजाडांडी में आयोजित रोजगार मेले में 167 को नियुक्ति पत्र वितरित 18 सितंबर को घुघरी में आयोजित होगा रोजगार मेला

Reva India News

मतगणना संबंधी प्रशिक्षण 20 को

Reva India News

कन्या शिक्षा परिसर बीजाडांडी में प्रवेश के लिए आवेदन 25 अप्रैल तक लिए जाएंगे

Reva India News

Leave a Comment