Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गणवेश एवं पुस्तक क्रय करने के लिए दबाव नहीं बना सकते स्कूल संचालक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में की जा सकती है शिकायत

मंडला 13 मई 2024

कोई भी अशासकीय विद्यालय के संचालक विद्यार्थियों तथा उनके पालकों से निर्धारित से अधिक फीस नहीं ले सकते हैं। स्कूल संचालक अपने स्तर पर गतवर्ष की फीस में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि भी नहीं कर सकते हैं। इसी प्रकार पुस्तक, गणवेश, जूता, मोजे आदि सामग्री किसी निश्चित दुकान से क्रय करने के लिए दबाव नहीं बना सकते हैं। यदि किसी स्कूल संचालक द्वारा निर्धारित से अधिक फीस ली जाती है अथवा गणवेश, पुस्तक आदि सामग्री स्वतंत्र बाजार में उपलब्ध न कराते हुए किसी दुकान विशेष से क्रय करने के लिए दबाव बनाया जाता है तो इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा कलेक्ट्रेट कार्यालय में की जा सकती है।

Related posts

जिले के प्रभारी मंत्री का हुआ मंडला आगमन श्री सिंह ने दी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ  

Reva India News

16 से 20 अगस्त तक होगा ग्राम सभाओं का चरणबद्ध आयोजन

Reva India News

एएनएम ट्रेनिंग सेंटर मंडला में सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment