Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भड़ंगा हेलीपैड पर राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल का भव्य स्वागत, जनजातीय नृत्य से हुआ अभिनंदन

मंडला, 1 अप्रैल 2026

कन्हारीकला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल का भड़ंगा में बनाए गए हेलीपैड पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके आगमन पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। राज्यपाल श्री पटेल का स्वागत कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्रीमती सम्पतिया उइके द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। इस अवसर पर जनजातीय नृतक दल ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर राज्यपाल का अभिनंदन किया, जिससे स्थानीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। हेलीपेड पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, श्री प्रफुल्ल मिश्रा ने भी राज्यपाल श्री पटेल एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री लखन पटेल को पुष्पगुच्छ भेंट किया। कमिश्नर जबलपुर संभाग श्री धनंजय सिंह, आईजी श्री ललित साक्यवार, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने भी राज्यपाल श्री पटेल को हेलीपेड पर पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

राज्यपाल श्री पटेल के साथ पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल भी आए। हेलीपेड पर नगरपालिका अध्यक्ष मंडला श्री विनोद कछवाहा, श्री विजय आनंद मरावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। स्वागत उपरांत राज्यपाल श्री पटेल कन्हारीकला में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

Related posts

कलेक्टर की संवेदनशील पहल: घर तक पहुंचीं प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें

Reva India News

जिले में लागू प्रत्येक रविवार (शनिवार रात्रि 10 बजे से सोमवार प्रातः 6 बजे तक) का जनता कर्फ्यू हटाने के आदेश जारी समस्त नगरीय क्षेत्रों में रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक नाईट कर्फ्यू रहेगा प्रभावशील

Reva India News

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, मंडला में रोजगार मेला/कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव

Reva India News

Leave a Comment