Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल ने कन्हारीकला में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान के तहत प्रवेशोत्सव का किया शुभारंभ बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करने के लिए किया प्रेरित, उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं

मंडला, 1 अप्रैल 2026

राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल ने बुधवार को मंडला जिले के प्रवास के दौरान बिछिया विकासखंड के ग्राम कन्हारी कला में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान के अंतर्गत एकीकृत माध्यमिक शाला कन्हारीकला में प्रवेशोत्सव 2026 कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की घंटी बजाकर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बन गया। इस दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल की भी विशेष मौजूदगी रही।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल श्री पटेल ने विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया तथा छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें भी प्रदान कीं। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और ‘स्कूल चलें हम’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है। बच्चों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को विद्यालय भेजें और उनके सर्वांगीण विकास में सहयोग करें। बच्चों से संवाद के दौरान राज्यपाल ने स्नेहपूर्वक कहा कि वे समय-समय पर उनसे दूरभाष पर भी बात करेंगे और उनकी पढ़ाई-लिखाई की जानकारी लेते रहेंगे। यह सुनकर बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास और बढ़ गया। कार्यक्रम में शिक्षा के प्रति जागरूकता, बच्चों का उत्साह और शासन की प्रतिबद्धता का सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, विधायक बिछिया श्री नारायण सिंह पट्टा, नगरपालिका अध्यक्ष मंडला श्री विनोद कछवाहा, नगर परिषद अध्यक्ष बिछिया श्रीमती रजनी मरावी, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, प्रमुख सचिव पशुपालन श्री उमाकांत उमराव, डायरेक्टर एनएचएम डॉ. सलोनी सिडाना, कमिश्नर जबलपुर संभाग श्री धनंजय सिंह, आईजी श्री ललित साक्यवार, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य श्रीमती वंदना गुप्ता, डीपीसी श्री कुलदीप कठल, एपीसी श्री मुकेश पांडे, बीआरसी मंडला श्री अनादि वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

6 साल के जैद ने रखा पहला रोज़ा

Reva India News

राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा 20 मार्च को

Reva India News

मंडला पुलिस की आमजन से अपील अतिवर्षा के कारण अवरूद्ध रास्तों पर सफर करने से बचें, नदी, नाले के किनारे व जलभराव वाले स्थानों में कृपया न जायें श्रद्धालु जन जलस्तर घटने तक नर्मदा जी के किसी भी घाट पर धार्मिक क्रिया हेतु ना जाएं पर्यटन की दृष्टि से किसी भी स्थल पर ना जाएं सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

Reva India News

Leave a Comment