Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लोकसभा एवं विधानसभा में 33 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलना महिलाओं के लिए गौरव का विषय – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा अंतर्गत निकाली गई नारी शक्ति पद यात्रा

मंडला, 16 अप्रैल 2026

नारी शक्ति को सम्मान दिलाने का कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार लगातार कर रही है। इसी कड़ी में 16 से 18 अप्रैल तक 3 दिन का संसद का सत्र भी महिलाओं को समर्पित किया गया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी महिलाओं को देश की संसद एवं विधानसभाओं में 33 प्रतिशत हिस्सेदारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात मध्यप्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित नारी शक्ति पदयात्रा के समापन अवसर पर कही।

मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया है। बेटियों की शिक्षा के लिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना, मिशन इंद्रधनुष के माध्यम से बालिकाओं का टीकाकरण, मुद्रा योजना के माध्यम से आसान ऋण, स्त्री शक्ति ऋण योजना के माध्यम से महिला केन्द्रित ऋण सहित लखपति दीदी जैसे महिलाओं के जीवन बदलने वाली योजनाओं का क्रियान्वयन इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। गरीब परिवारों की महिलाओं को स्व सहायता समूहों में जोड़कर उनका सशक्तिकरण किया गया। इन्हीं महिलाओं में से 3 करोड़ बहनों को लखपति बनाने का लक्ष्य केन्द्र की सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है।

इससे पहले स्थानीय वीरनारायण शाह बस स्टेंड से नारी शक्ति पदयात्रा का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती उइके एवं पूर्व सांसद सिवनी लोकसभा श्रीमती नीता पटेरिया की अगुवाई में यह पदयात्रा चिलमन चौक और बड़चौराहा से होते हुए उदयचौक में समाप्त हुई। समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद श्रीमती पटेरिया ने भी महिलाओं के लिए केन्द्र तथा प्रदेश की सरकारों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की चर्चा की। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष मंडला श्री विनोद कछवाहा, नगरपालिका अध्यक्ष नैनपुर श्रीमती कृष्णा पंजवानी, नगर परिषद अध्यक्ष बम्हनी बंजर श्रीमती मीना हरदाहा, सरपंच टिकरवारा श्रीमती श्रद्धा कवरेती, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री रोचीराम गुरवानी सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन एवं महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रीति दुबे ने किया।

Related posts

17 सितंबर को रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय मंडला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया में होगा

Reva India News

केबिनेट मंत्री श्री परमार एवं श्रीमती उइके ने किया पीएमश्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण

Reva India News

कैबिनेट मंत्री ने किया स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment