Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

7 दिवस के भीतर कार्यालय में उपस्थित हों उपयंत्री श्री वरकड़े

मंडला, 16 अप्रैल 2026

कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग मंडला से मिली जानकारी के अनुसार संभाग कार्यालय में पदस्थ उपयंत्री श्री ओमप्रकाश वरकड़े निवासी ग्राम गोरखपुर, तहसील व जिला सिवनी कार्यालय से 25 सितंबर 2025 से बिना किसी सूचना के लगातार अनुपस्थित हैं। कार्यपालन यंत्री कार्यालय द्वारा लगातार उनके गृह निवास पर रजिस्टर्ड डाक से पत्राचार किया गया है। इसके बाद भी श्री वरकड़े द्वारा कार्यालय में उपस्थिति नहीं दी गई है। 6 महीने से अधिक समय से अनुपस्थिति पर कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग मंडला द्वारा उन्हें 7 दिवस के अंदर कार्यालय में उपस्थित होने के लिए अंतिम अवसर दिया गया है। इस अवधि में उपस्थित न होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

Related posts

निर्माण कार्यों में विलंब बर्दाश्त नहीं – कलेक्टर श्री मिश्रा

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने दिव्यांग बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया

Reva India News

Leave a Comment