Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को, नई व्यवस्था लागू

मंडला, 16 अप्रैल 2026

कलेक्टर कार्यालय मंडला द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 का आयोजन 26 अप्रैल को किया जाएगा। परीक्षा प्रदेश के विभिन्न संभाग एवं जिला मुख्यालयों में दो सत्रों में आयोजित होगी। पहला सत्र प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरा सत्र दोपहर 2:15 बजे से 4:15 बजे तक रहेगा।

जारी निर्देशों में बताया गया है कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए इस बार नई प्रक्रिया लागू की गई है। इसके अंतर्गत परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी सर्विलांस, बायोमेट्रिक सत्यापन, फ्रिस्किंग तथा वीडियोग्राफी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाएगी।

इस प्रक्रिया के क्रियान्वयन के लिए आयोग द्वारा ’इनोवेटिव्यू इंडिया लिमिटेड.दिल्ली’ को एजेंसी के रूप में नियुक्त किया गया है, जो परीक्षा केंद्रों पर नई व्यवस्था लागू कराएगी। सभी केंद्राध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे एजेंसी के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करें।

वहीं, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सूचना पत्र में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के दौरान नई बायोमेट्रिक प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 90 मिनट पहले केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं संस्थाओं को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।

Related posts

महिलाओं को डिजिटल साक्षरता एवं स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की दी गई जानकारी

Reva India News

पेयजल संकट से प्रभावित गांवों में पानी पहुंचाने कार्ययोजना को अंतिम रूप दें – हर्षिका सिंह समय सीमा बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर दिए निर्देश

Reva India News

तीन दिवसीय मड़ई उत्सव में मध्यप्रदेश एवं अन्य राज्यों की होगी नृत्य प्रस्तुतियाँ

Reva India News

Leave a Comment