मंडला, 16 अप्रैल 2026
मध्यप्रदेश शासन द्वारा बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से संचालित “समाधान योजना” की अवधि 15 मई तक बढ़ा दी गई है। इस योजना के अंतर्गत पात्र उपभोक्ताओं को सरचार्ज में अधिकतम 90 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जा रही है।
कार्यालय अधीक्षण अभियंता (संचा./संधा.) वृत्त, मंडला द्वारा वितरण केंद्रों के कार्यक्षेत्र में आने वाली ग्राम पंचायतों में प्रतिदिन 2-2 पंचायतों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को बकाया राशि जमा करने में सुविधा प्रदान की जा रही है।
अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिले के उपार्जन केंद्रों के पास भी विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग आसानी से पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकें। विभाग ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अधिक संख्या में शिविरों में शामिल होकर योजना का लाभ उठाएं और बकाया बिलों पर दी जा रही छूट का फायदा प्राप्त करें।
